Events and Activities Details
Event image

Eye checkup camp on 20/04/26


Posted on 21/04/2026

राजकीय महिला महाविद्यालय, गोहाना में हेल्थ एंड हाइजीन समिति और आई क्यू अस्पताल (Eye Q Hospital)* के सहयोग से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर महाविद्यालय प्रशासन एवं आई क्यू अस्पताल की संयुक्त देखरेख में संपन्न हुआ। शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं एवं स्टाफ को आंखों की देखभाल के प्रति जागरूक करना तथा उनकी नियमित जांच सुनिश्चित करना था। शिविर के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा छात्राओं की आंखों की जांच की गई तथा उन्हें आंखों की उचित देखभाल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर लगभग 100 छात्राओं की ओपीडी की गई और जरूरतमंद छात्राओं को आवश्यक परामर्श भी दिया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मीनाक्षी सांगवान ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए। आई क्यू अस्पताल के प्रतिनिधि डॉ नीरज चावला ने भी महाविद्यालय द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर आई क्यू अस्पताल की तरफ से डॉ आयुष , डॉ रितु व महाविद्यालय परिवार की तरफ से डॉ चांद सिंह मोर, रेखा, किरण, रवित, कविता, दिनेश, सीमा, अनीता, एकता आदि उपस्थित रहे।