Events and Activities Details
Event image

Convocation Function on 11/04/26


Posted on 11/04/2026

महिला महाविद्यालय गोहाना में 45वाँ दीक्षांत समारोह किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा स्कूल बोर्ड भिवानी के चेयरमैन श्री डॉक्टर पवन शर्मा शिक्षाविद् रहे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर पवन शर्मा ने छात्राओं को संबोधन में कहा था कि मास्टर डिग्री के बाद आप अपने विवेक से फ़ैसले लेने की हक़दार हो गए हैं जीवन में किसी भी प्रकार की चुनौतियों को समझना तथा उसका समाधान करना तथा आत्मनिर्भर बनना ही आपका गोल है वर्तमान में प्रदेश की बेटियां हमें हर सेक्टर में अग्रिम पंक्ति में खड़ी नज़र आती है बेटियों का कौशल हमारा गौरव बढ़ता है महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर मीनाक्षी सांगवान ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा की गोहाना कॉलेज का नाम आप हमेशा उच्च स्थान पर रखेंगे ऐसा मेरा विश्वास है तथा सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना कि महाविद्यालय में कला संकाय में 210 वाणिज्य संकाय में 16 विज्ञान संकाय में 40 स्नातकोत्तर विज्ञान में 40स्नातकोत्तर वाणिज्य में 10वीबीए में 11 डिग्रियां वितरित की गई कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉक्टर सतीश कुमार रहे तथा रजिस्ट्रार मनमोहन चहल के नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ