Events and Activities Details
Event image

Results of yoga asan competition on 21st June 2021


Posted on 25/06/2021

Prachi - 1st Sneha and komal- 2nd Shweta - 3rd स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का निवास होता है।जीवन में योग के महत्व को देखते हुए राजकीय महिला महाविद्यालय, गोहाना की यूथ रेडक्रास यूनिट द्वारा आयोजित ऑनलाइन योगा आसन प्रतियोगिता का आज अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर आयोजन किया गया। योग आसन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को आसन, प्राणायाम तथा मेडिटेशन की विडीयो इक गूगल फ़ोरम में अपलोड करनी थी साथ ही उनको योग के लाभो से भी अवगत कराया। प्राचार्य श्री दिनेश जी ने प्रतिभागियों का उत्साहन किया एवम् आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा इतने कम समय में जो भी सुविधाँए बालिकाओं के पास थी उसमें बालिकाओं ने बहुत अच्छा योगदान दिया है। प्राचार्या ने छात्रों को योग को अपने जीवन में धारण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आयोजकों को कैंप के सफल संचालन के लिए बधाई दी। यूथ रेड क्रॉस संचालक नमिता ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर आयोजक समिति की सदस्य किरण, अंशी, पिंकी, अर्चना तथा स्टाफ के अन्य सदस्यओं ने भी योगाभ्यास किया